Balia News: महिला समेत पांच पर धोखाधड़ी में एफआईआर
बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।भीमपुरा नम्बर दो निवासी विधिचन्द्र गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बिहार के किशनगंज में रहने वाले अपने चचेरे भाई सुभाष गुप्ता की जमीन की देखभाल करता था। उनका कहना है कि उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा सुभाष तिवारी ने फर्जी तरीके से सुभाष गुप्ता का आधार कार्ड बनवाकर 28 फरवरी 2026 को भीमपुरा नम्बर दो निवासी बचिया देवी को आठ लाख रुपये में बैनामा कर दिया। उनका कहना है कि विक्रय दस्तावेज पर गवाह के रुप में भीमपुरा नम्बर दो निवासी जवाहिर और उभांव थाना के फरसाटार निवासी गौतम कुमार तथा दस्तावेज लेखक अधिवक्ता कमलेश कुमार शामिल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.