Balia News: महिला के खाते से 70 हजार निकालने का आरोप
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के चोकन निवासी आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर खाते से 70 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सेमरी गांव के एक युवक ने बैंक में खाता खुलवाया जिसमें समूह के पैसे का लेनदेन होता है। पैसा जमा-निकासी में आरोपी का सहयोग लेती थी। इसी का फायदा उठाकर उसने धोखे से पैसा निकाल लिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.