बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोड़हर में चल रहे कथा में शामिल होने वाली पहुंची पांच महिलाओं के जेवर गायब हो गये। इस मामले में केस दर्ज कर जांच करने में जुटी पुलिस ने मंगलवार तो तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से छोड़हर गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया गया था। प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की कथा में शामिल होने पहुंची पांच महिलाओं से उचक्कागिरी की घटना हो गयी। इनमें बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छोड़हर निवासी विनिता देवी और श्रीपुर निवासी अनिता देवी पत्नी बिट्टु शाह का मंगलसूत्र, नवानगर निवासी कुसुम देवी पत्नी मनोहर प्रसाद तथा बहादुरपुर निवासी जोनी देवी पत्नी भोलानाथ पांडे की ज्यूतिया और सलेम...