Balia News: महावीरी झंडा जुलूस में शौर्य प्रदर्शन
बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: गड़वार। स्थानीय कस्बा में रविवार की देर शाम शाम महावीरी झंडा जुलूस बाजे-गाजे एवं हाथी-घोड़ों,ऊंट के साथ रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम व हनुमानजी के पूजन के साथ निकला। यह जुलूस मुख्य बाजार, थाना चौराहा होते हुए बभनौली तक गया वहां से वापस होकर हनुमानगढ़ी मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस में भगवान श्रीराम, मां सीता व हनुमानजी की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह जुलूस में शामिल युवकों ने बनईठा, लाठी आदि का हैरतअंगेज करतब प्रदर्शन किया। बजरंगबली और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर मन्नू सिंह,ऋषि वर्मा,इंद्रजीत सिंह कीनू,मुन्ना चौरसिया,करन साहनी,अभिषेक सिंह,अंकित शर्मा,अंशु उपाध्याय, राहुल सैनी, राहुल खरवार, अमित सिंह आदि थे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी हितेश कुमार सहित कई थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.