बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुख, समृद्धि व दैवीय आपदाओं से रक्षा के उद्देश्य से सात जुलाई को तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा के समाधि परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन गया है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि यह विशुद्ध रूप से आध्यात्मिक आयोजन है, जो क्षेत्र के लोगों के कल्याण के निमित्त किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।सूर्यभान सिंह ने कहा कि ईश्वर की कृपा के बगैर इस धरती पर कुछ भी संभव नहीं है। श्री स्वामी जी महाराज बाबा हमारे क्षेत्र के ख्यातिलब्ध सिद्ध संत रहे हैं। यहां से कोई फरियादी खाली हाथ नहीं लौटता। इस सिद्ध धार्मिक पीठ पर क्षेत्र के ...