Balia News: मयका से पत्नी को बुलाने के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक
बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी को मयका से बुलाने के लिए बुधवार को एक युवक मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से करीब साढ़े तीन घंटे बाद वह नीचे उतर सका। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर थाने चली गयी। इस घटना को लेकर काफी देर तक हलचल मची रही।इलाके के भुइली निवासी बुचन प्रजापति बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के फरसाटार (छितौनी) गांव पहुंचकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गयी। थोड़ी देर में ही वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने काफी देर तक बुचन को नीचे उतरने के लिए अपील करती रहीं, लेकिन वह पत्नी को मयका से बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। ग्रामीणों का कहना था कि बुचन शराब पीकर पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.