बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पवन महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि शिवपुराण में वर्णन है कि महर्षि मनु (शतरूपा के पति) और देवी शतरूपा संपूर्ण मानव जाति के प्रथम पूर्वज हैं। इनकी उत्पत्ति और वंश की कथा सृष्टि के निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। गुरुवार की शाम नरहीं गांव स्थित मां विंध्यवासिनी व भुवनेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे शिवपुराण कथा के छठवें दिन प्रवचन में कहा कि सृष्टि के आरंभ में जब भगवान ब्रह्मा ने प्रजापतियों और देवताओं की रचना की तब भी सृष्टि का विस्तार गति नहीं पकड़ पा रहा था।यह देख ब्रह्माजी चिंतित हुए कि प्रजा की वृद्धि स्वतः क्यों नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: प्रवचन में बताया रुद्र और शिव के बीच का अंतर तब उन्होंने भगवान शिव का ध्यान किया। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव अर्धनारीश्वर (आध...