Balia News: मदरसे से लापता छह बच्चे गोरखपुर से बरामद
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार स्थित महतुन्निशा दारुल उलूम निशा मदरसे से लापता हुए छह मासूम बच्चों को सोशल मीडिया की तत्परता और आम नागरिकों की सजगता से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना बुधवार की है। बताया जाता है कि सुबह में 11 वर्षीय साहिल सहित मदरसे में पढ़ने वाले छह बच्चे लापता हो गए। सूचना मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल की। वायरल पोस्ट देखकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद बेल्थरारोड निवासी दुर्गेश मद्धेशिया ने बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रोक लिया। बुधवार की देर शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस से बच्चों को बेल्थरारोड लाया गया। उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि बच्चे घूमने के लिए गए थे, जो सकुशल घर आ गए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.