बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के आज होने वाले चुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। इसके लिए मतदान केंद्रों को नौ जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए पांच सीओ समेत करीब 535 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।पुलिस सूत्रों की मानें तो मतदान के लिए 20 मतदान केंद्र और 54 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें 34 शिक्षक और 20 स्नातक खंड के लिए हैं। एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा के अनुसार मतदान केंद्रों को नौ जोन में बांटकर पांच सीओ और चार इंस्पेक्टरों को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है। यह भी पढ़ें- Agra News: आगरा खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सम्भालने के लि...