Balia News: मकान में नकब लगाकर चोरी
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: भीमपुरा। थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी शिवजी के मकान में सोमवार की रात नकब लगाकर चोर कीमती सामान समेट ले गये। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। छानबीन के दौरान चोरों के द्वारा तोड़कर छोड़ा गया बक्सा कुछ दूर स्कूल के पीछे पड़ा मिला। बताया जाता है कि भीमपुरा -बेलौली मार्ग पर स्थित उनके घर के लोग भोजन करने के बाद अलग-अलग जगहों पर सो गये। इसी बीच पीछे से नकब लागकर मकान में दाखिल हुए चोर जेवर और नगदी के साथ ही अन्य सामान समेट ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.