बलिया, नवम्बर 28 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से सटे बहेरी गांव में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के बड़े खेल का पुलिस ने गुरुवार की रात को भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 19 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मौके से चार लाख सात हजार रुपये नकद और ताश की 17 गड्डियां बरामद की हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात चंद्रशेखरनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि बहेरी गांव में एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा और मौके से 19 लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नगर कोतवाली के अलावा सुखपुरा, फेफना, बांसडीह, रेवती और गड़वा...