बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के छितौनी स्थित तहसील मोड़ के पास कृष्णा नगर कालोनी में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व की रात में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरो नगदी समेत लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने छानबीन किया। एक ही रात दो घरों में हुई चोरी से लोगों में दहशत है।पीड़िता मंजू देवी पत्नी स्व. अजीत गुप्त ने पुलिस को बताया है कि वह शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए मऊ जनपद के मधुबन गई हुई थीं। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पीटीपीएस आवासीय कालोनी के दो आवासों से लाखों रुपए की हुई चोरी पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पु...