बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: रसड़ा। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में शिव गणेश मंदिर का निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन श्रीप्रकाश सिंह के द्वारा संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस संबंध में गांव निवासी फुलेहरा स्मारक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह ने बताया कि इस गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए की लागत से भव्य शिव गणेश मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।इस मौके पर राजेश सिंह, रामबदन राजभर, रणजीत सिंह, राममिलन सिंह, जितेंद्र सिंह, इंद्रदेव सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...