बलिया, नवम्बर 28 -- Balia News: भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर के पकड़िया बांध चट्टी पर स्थित नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर का गुरुवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने प्रतिमा से गहना और दानपेटिका से नगदी चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह मंदिर के पुजारी गए तो गेट का ताला टूटा हुआ देखकर अवाक रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।पकड़िया बांध चट्टी पर मां दुर्गा मंदिर का गुरुवार की शाम पुजारी पूजा-पाठ के बाद मंदिर का ताला बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर प्रतिमा से सोने की नथिया, मांगटीका और दानपेटिका से नगदी चोरी कर लिया। सुबह पुजारी लालचंद चौहान मंदिर पर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। मामले में राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई...