बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर दियर नम्बरी में बाढ़ और कटान की समस्या तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पुनर्निमाण की मांग को लेकर धरना रहे लोगों के बीच सातवें दिन रविवार की देर शाम को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। उन्होंने धरनारत लोगों से बात की। मौके से ही विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की और तत्काल कार्य शुरू कराने को कहा। अधिकारियों ने तीन दिनों के अंदर काम शुरू कराने को आश्वस्त किया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मंत्री का घेराव और नारेबाजी करते दिख रहे हैं। अनशनकारियों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।

अनशन और वार्ता दियरांचल बचाओ आंदोलन के बैनर तले गांव के लोग सात दिनों से अनशन कर रह...