Balia News: मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे सपाइयों को हिरासत में लिया
बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के रतसर में आने की सूचना के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध की तैयारी कर ली। काला झंडा और पुतला लेकर सड़क पर उतर गए। 'ओमप्रकाश राजभर गो बैक' के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। मंत्री के विरोध की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विरोध-प्रदर्शन में शामिल सपा नेता भानू दूबे ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर सपा के नेताओं पर आए दिन अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। हमारे सांसद सनातन पाण्डेय और राजीव राय के बारे में बेतुकी बातें कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी मंत्री का विरोध जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.