बलिया, अक्टूबर 3 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सबसे अधिक भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आवास, गायब मुकदमों की पत्रावलियों और अंश निर्धारण आदि की समस्याएं भी लोगों ने रखीं। इस दौरान कुल 152 मामले प्रस्तुत हुए। मौके पर महज 15 मामलों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय में निस्तारण का निर्देश दिया गया।फरियादियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से तहसील के विभिन्न न्यायालयों में मामले लंबित हैं, जबकि कई मामलों में अंश निर्धारण और पत्रावलियों के निस्तारण में देरी हो रही है। कर्ण छपरा निवासी मनोज सिंह ने पात्र होने के बावजूद आवास नहीं मिलने की शिकायत की। श्रीनग...