Balia News: भूमिहीन बाढ़ पीड़ितों को भी तत्काल दें भूमि का पट्टा
बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम गोपालनगर टाड़ी पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने गुरुवार को राहत कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर राशन, भोजन, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम (बैरिया) से बाढ़ पीड़ितों को दिए गए मुआवजे और जमीन के पट्टे के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सभी पात्र बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है। सात ऐसे लोगों की जानकारी दी, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है। इस पर डीएम ने पात्र भूमिहीन लोगों को नियमानुसार जमीन का पट्टा तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- बाढ़ को लेकर प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ने देवप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.