Balia News: भूमिगत केबल में फाल्ट से जिला अस्पताल की बत्ती गुल
बलिया, सितम्बर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला अस्पताल की भूमिगत केबिल में गुरुवार को फाल्ट आ जाने के कारण अस्पताल की बत्ती गुल हो गई। इससे ओपीडी और इमरजेंसी से लगायत वार्डों में अंधेरा छा गया। जबकि मरीजों का इलाज और चिकित्सकीय सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने अस्पताल की बिजली सप्लाई को मेन लाइन से जोड़कर सप्लाई बहाल की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेंटर, टीबी क्लीनिक और सीएमओ कार्यालय में कामकाज ठप रहा। जेनरेटर चलाकर बिजली की कमी को पूरा करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकांश विभाग गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल रहे।पावर हाऊस से जिला अस्पताल के बीच 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए बिछाई गई भूमिगत केबिल में ओवरब्रिज के पास अचानक फाल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.