Balia News: भादो की फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पिछले करीब 72 घंटों से जिले में मानसून की सक्रियता का क्रम मंगलवार को जारी रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच रिमझिम और झमाझम बारिश होती रही। आसमान से बरस रही फुहारों से मौसम खुशनुमा बन गया है, बरसात खेती के लिए वरदान साबित हो रही है, खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। लगातार बारिश ने उमसभरी गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है। लगातार बरसात के कारण शहर, कस्बा और गांव के आम रास्ता, सड़क और गलियों में जलभराव और सड़कों पर कीचड़, फिसलन जिम्मेदारों द्वारा मानसून पूर्व की गई तैयारियों की पोल खोल रही है। आम राहगीरों से लगायत दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवारों को आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बाढ़ और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.