Balia News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बलिया, नवम्बर 29 -- Balia News: सुखपुरा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह के शनिवार को सुखपुरा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि भाजपा का आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनके परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.