Balia News: भाजपा नेता की शिकायत पर जांच व कार्रवाई के निर्देश
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बिजली के जर्जर तार, बार-बार ट्रिपिंग की समस्या, समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने तथा बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सोमवार को जारी पत्र में जिलाधिकारी को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया था कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार और 33 हजार की विद्युत लाइनें लंबे समय से जर्जर हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें बदलने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में बिजली की बदहाली को लेकर भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.