Balia News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेमियादी अनशन
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नगहर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह 'गुडलक' ने अपनी भूमिधरी की जमीन में निर्धारित हिस्सेदारी की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील के मुख्य द्वार के पास बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में 15 दिन पहले एसडीएम को आवेदन देकर अनशन की चेतावनी दी थी।भाजपा नेता का आरोप है कि मौजा नगहर परगना लखनेश्वर में उनका एक चौथाई हिस्सा होने के बावजूद विपक्षी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। कई बार एसडीएम को आवेदन पत्र देकर पैमाइश कराकर अपने हिस्से की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.