बलिया, नवम्बर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। नगर विधानसभा क्षेत्र के महावीर नगर (परिखरा) निवासी अरुण सिंह बंटू को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को बंटू के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण, संघर्षशीलता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया है।अरुण सिंह बंटू इससे पहले भाजपा के जिला मंत्री, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष तथा छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए उन्होंने युवाओं को पार्टी से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनकी नई जिम्मेदारी स...