बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बैरिया। 'सेवा संकल्प' माह के तहत बैरिया विधानसभा क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी के मठिया में शनिवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता परशुराम सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने की भावना के साथ निरंतर कार्य करता है। 'सेवा संकल्प' माह का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और समाज के बीच सेवा व समर्पण की भावना को और मजबूत करना है। कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनका सम्मान सेवा कार्यों को नई ऊर्जा देता है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: जनसरोकार से जुड़े लोगों का किया सम्मान उन्होंने कहा कि ...