Balia News: भाइयों को पहले दिया श्राप, फिर लम्बी उम्र की कामना
बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: बलिया,संवाददाता। गोवर्धन पूजा मंगलवार को जिले में पारम्परिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान पारंपरिक खेलों, दंगल और लाठी भांजने की परंपरा बच्चों और बुजुगों ने निभाई। जिले के विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसका देर रात तक लोगों ने आनंद उठाया। उधर, बहनों ने भाइयों की सलामती के लिए लोक मान्यता के अनुसार गोधन कूटा और पहले भाइयों को श्राप दिया। इसके बाद लम्बी उम्र की कामना की। सबसे पहले पशुपालकों ने अपने गोवंशीय मवेशियों को स्नान कराया। फूलों की माला पहनाई और सींगों पर तेल-सिंदूर लगाकर विधि-विधान से तिलक किया और आरती उतारी। इसके बाद उन्हें गुड़, चना व हरा चारा खिलाकर उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना गोवर्धनधारी यानि भगवान श्रीकृष्ण से किया। मान्यता है कि इससे मवेशियों में बीमारियां नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.