Balia News: भरत अखाड़ा के जुलूस में युवाओं ने किया शौर्य प्रदर्शन
बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: नवानगर, हिंदुस्तान संवाद। सिकंदपुर नगर के पुरापर (मदन के पोखरा) मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भरत अखाड़ा का पारंपरिक जुलूस निकला, जो मोहल्ला चिड़ैया टोल, बढ़्ढा मोहल्ला के मैदान सहित अन्य पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए आधी रात को डोमपुरा मोहल्ला स्थित ठाकुरजी मंदिर परिसर में पहुंचा, यहां धार्मिक अनुष्ठान के साथ जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, तलवार, भाला, गदा सहित पारंपरिक अखाड़ा कला एवं विभिन्न युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।अखाड़ा अध्यक्ष विनोद वर्मा के देख-रेख में निकले इस जुलूस में नगर के साथ ही आस पास के मोहल्लों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।युवाओं के करतब और जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सुनील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.