बलिया, जुलाई 17 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर के बाघ वाली गली स्थित श्री आदिशक्ति दुर्गा धाम मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्गा माता की कल्याणकारी स्वरूपों की चर्चा करते हुए उनकी महिमा का बखान किया गया। भक्तों ने माताजी की आरती की तथा पूजन- अर्चन के साथ भजन- कीर्तन किया। सभासद निलेश दीपू ने कहा कि माता जी की महिमा अपरंपार है। उनकी कथा सुनने से मन निर्मल हो जाता है। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर आदिशक्ति की स्तुति की गई।इस मौके पर संजय कुमार, बिट्टू, अश्वनी समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...