Balia News: भगवान श्रीहरि के अनंत स्वरूप की हुई आराधना
बलिया, सितम्बर 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले भर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मना। श्रद्धालुओं ने व्रत रख भगवान श्री हरि के अनंत स्वरूप की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना किया। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद पुरोहित से कथा श्रवण किया तथा शक्ति सार्म्थय के अनुसार पाकवान, मिष्ठान के साथ नगदी दक्षिणा देकर विदा किया।शहर के बाबा बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, आईटीआई चौराहा स्थित बजरंग बली मंदिर में सुबह 11 बजे से श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ भगवान अनंत के पूजन करने एवं कथा सुनने के लिए जुटनी शुरू हो गई। पुरोहित ने व्रत रखे और अन्य श्रद्धालुओं को विधि-विधान से भगवान अनंत का पूजन कराया और श्रीहरि के अनंत स्वरूप का कथा सुनाया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिलेभर में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.