Balia News: भगवान वामन और राजा बलि का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रोता
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: पूर। क्षेत्र के सहुलाई गांव स्थित सहूलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन काशी विश्वनाथ धाम से पधारे कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने भगवान वामन और राजा बलि के प्रसंग का वर्णन सुनाकर श्रोताओं को विभोर कर दिया। महाराज ने बताया कि भगवान वामन द्वारा राजा बलि से तीन पग भूमि मांगे थे। इस तीन पग भूमि का आध्यात्मिक अर्थ रजोगुण, तमोगुण और सतोगुण से है, जिनके प्रभाव में मानव जीवन संचालित होता है। जब मनुष्य अपने भीतर के इन तीनों गुणों को पूर्ण समर्पण भाव से भगवान को अर्पित कर देता है, तभी वह ईश्वर का कृपा का पात्र बनता है। राजा बलि इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने वचन की रक्षा करते हुए सर्वस्व भगवान को समर्पित कर दिया और उनकी असीम कृपा प्राप्त की।
विनम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.