Balia News: भगवान पर कदापि न करें संदेह : चिन्मयानंद
बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: गड़वार। स्थानीय जंगली बाबा धाम पर चल रहे 54 कुण्डीय हरिहरात्मक महायज्ञ में गुरुवार की शाम हरिद्वार से पधारे श्रीराम कथावाचक चिन्मयानंद बापू ने श्रोताओं को बताया कि ज्ञान हमें शांत करता है और अज्ञान हमें अशांत करता है। इस संसार का ना हमें ज्ञान है और न ही पता है। भगवान की कथा जब हम श्रद्धापूर्वक श्रवण करते हैं तब हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है। बापू ने कहा कि राम कथा की बड़ी महिमा है। मनुष्य को भगवान पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। माता सती को भगवान पर संदेह हुआ तो भोलेनाथ कई हजार वर्ष समाधिष्ठ हो गए। भोलेनाथ ने जगत को संदेश दिया कि मनुष्य जब परेशान हो तो भगवान की कथा का सहारा लेना चाहिए। कहा कि दक्ष प्रजापति ने अहंकार वश भगवान शंकर को यज्ञ में निमंत्रण नही दिया। भगवान भोलेनाथ ने कैलाश पर्वत पर ही रामकथा शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.