बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के सिकंदरपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल से बुधवार की शाम इस्कान संस्था के बैनर तले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई, जो चौक होते हुए गड़वार मार्ग, घोसी मार्ग ,बेल्थरमार्ग होते हुए पुनः मैरिज हाल पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों में आस्था और श्रद्धा का संगम नजर आया। रथ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, सुभद्रा की सजाई गई प्रतिमा सहज ही भक्तों को आकर्षित कर रही थी। जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ के रथ को सैकड़ों पुरुष व महिला श्रद्धालु खींच रहे थे और सभी ने उत्साह के साथ भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा को नगर भ्रमण कराया।इस्कान यह भी पढ़ें- Kashipur News: जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों के हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से गूंजा नगर के सदस्य भक्तिय श्रीकृष्ण भजन की प्रस्तुति करते चल रहे थे...