बलिया, अक्टूबर 18 -- Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्र पंचायत कार्यालय सीयर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास रविवार को प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस कैंटीन से क्षेत्र पंचायत कार्यालय आने वाले लोगों एवं कर्मचारियों को खान-पान की सुविधा असानी से मिल सकेगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, अभिषेक सिंह आनन्द सिंह, राजीव सिंह टिल्लू, ध्रुव सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...