Balia News: ब्लॉक प्रमुख ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण
बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने उस्मानपुर में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख ने सड़क को ग्रामीणों को आवागमन के लिए समर्पित किया। लोकार्पण के बाद ब्लॉक प्रमुख सिंह ने कहा सीयर ब्लॉक के आम जनमानस के हित के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक को सबसे विकसित व समृद्ध विकासखंड बनाने के संकल्प के साथ लगातार विकास कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी विकास की गति जारी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।इस मौके पर अभिषेक सिंह, राजीव सिंह टिल्लू, संतोष यादव, ध्रुप सिंह, हरिवंश कुमार,आनंद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.