बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के चांदूपाकड़ निवासी पूनम गुप्ता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति और प्रेमी पर हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने दोनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।पति से विवाद के बाद महिला कुछ दिनों से मोहल्ला के ही प्रेमी आमिर के यहां रह रही थी। बुधवार को उसे गंभीर हाल में स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बलिया शहर के महावीर घाट निवासी पूनम के पिता रामजी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर पति संतोष गुप्ता और आमिर पर जहर देकर बेटी की हत्य...