बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: रामगढ़। 'अर्नब' तूफान से हुई मूसलाधार बारिश के साथ ही गंगा में कानपुर बैराज से पिछले दिनों बढ़ाए गए डिस्चार्ज की मात्रा के चलते जिले में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहरा गया है। हालांकि विभागीय इंजीनियरों के अनुसार गंगा के जलस्तर पर बना दबाव इसके ऊपरी हिस्सों पर काफी कम पड़ गया है। आगे यदि बारिश नहीं हुई तो यहां पर भी अगले चौबीस घंटों के बाद नदी की रफ्तार में कमी आने की संभावना जतायी गई है। अगले चौबीस घंटे इसके बढ़ाव पर बने रहने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...