Balia News: बैठक में चित्रगुप्त पूजन समारोह की तैयारियों पर चर्चा
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह की तैयारी बैठक सोमवार को समिति के उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भृगु आश्रम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुई। बैठक में पूजन समारोह के दौरान कथा-वाचन, आरती-पूजन, प्रसाद वितरण के साथ ही शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद संत कुमार मिठाई लाल को उनके निवास पर पहुंचकर आमंत्रित किया। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर से एलआईसी आफिस तक मुख्य मार्ग का नामकरण चित्रगुप्त मंदिर मार्ग करने का प्रस्ताव दिया गया। चेयरमैन ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने के साथ मंदिर पर बैटरी फ्लड लाइट एवं डस्टबिन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर अखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.