Balia News: बैंक खातों से धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस ने वापस कराई रकम
बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बैंक खातों में हुई धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में मनियर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने खाते को होल्ड कराते हुए निकासी की अधिकांश रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। जबकि शेष धनराशि की रिकवरी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पहला मामला क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी सत्येन्द्र चौहान के साथ हुआ। उनका मोबाइल दिल्ली से घर आते समय कहीं खो गया। बलिया पहुंचने पर पीड़ित को पता चला कि उनके एसबीआई बैंक खाते से 73 हजार 450 रुपये कट गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस और साइबर सेल में की। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी धनन्जय सिंह की टीम ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की। पुलिस ने कुल राशि में से 58 हजार 803 रुपए होल्ड कराते हुए पीड़ित के बैंक खाते में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.