Balia News: बैंक खाते में लौटी तीन पीड़ितों की गाढ़ी कमाई
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ और गड़वार पुलिस ने बैंक खाते से गायब हुई रकम को पीड़ितों के खाते में वापस कराया है। गुरुवार को दुबहड़ पुलिस ने एक और गड़वार पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई कर पीड़ितों को मदद पहुंचाई है। दुबहड़ पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई 12 हजार 169 रुपए की रकम को गुरुवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। आपरेशन साइ वज्र के तहत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल की टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से होल्ड की गई धनराशि को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दिया।उधर, गड़वार पुलिस ने क्षेत्र के सवन निवासी रिंकू पत्नी जयमंगल राम के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 29 हजार 989 रुपए के अलावा रतसर निवासी विपिन कुमार के खाते से चोरी हुए 6100 रुपये उनके बैंक खातों में स्थानान्तरण करा दिए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.