बलिया, अगस्त 29 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में शनिवार को श्री शनिदेव जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पुजारी पं. नागेंद्र उपाध्याय के निर्देशन में श्री शनिदेव जी की झांकी सजाई गई। झांकी का दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुजारी पंडित उपाध्याय ने कहा कि श्री शनिदेव जी न्याय के देवता हैं। सच्चे मन से आराधना करने से विघ्न-बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन की धूम रही। आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर पहुंचने वाले मार्गों पर लोगों की चहल-पहल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...