बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। 'अर्नब' तूफान का असर गुरुवार को जिले में भरपूर दिखा। मौसम का मिजाज तो बुधवार की शाम से ही बदलने लगा था, बादलों ने डेरा जमा दिया था लेकिन गुरुवार की भोर से ही बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन कभी रिमझिम फुहार, कभी बूंदाबादी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया, वहीं खेती के नुकसान की आशंका बढ़ गई। गनीमत रही कि बारिश के साथ तेज हवा नहीं थी, जिससे फिलहाल कहीं से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गुरुवार को करवा चौथ का व्रत था। त्यौहारी सीजन भी चल रहा है। ऐसे में बेमौसम की बारिश ने बाजार की रौनक भी फीकी कर दी। बाजारों में लोगों की आवक काफी कम रही। यह भी पढ़ें- Balia News: बेमौसम बारिश ने खेती को दिया आघातधान की फसल पर नुकसान की आशंका हिसं पूर के अनु...