Balia News: बीडीसी ने समस्याओं से कराया अवगत
बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) हल्दीरामपुर जितेश सिंह ने समाजसेवी योगेश्वर सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें विस्तार से अवगत कराया। जितेश सिंह ने बेल्थरारोड में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नरला फीडर का तार बदलने की मांग की। साथ ही हल्दीरामपुर नहर से मार्ग निर्माण को जरूरी बताया। इसके अलावा पनिसरा से रामपुर घाट तक मार्ग निर्माण की मांग की, ताकि जनता को आवागमन में सुविधा हो सके। योगेश्वर सिंह ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने स्तर से विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.