बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर बीएचयू पहुंची सात वर्षीय दिव्यांग रागिनी दो दिनों से अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उसके पैर के ऑपरेशन को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, इलाज की प्रक्रिया में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रागिनी के इलाज की उम्मीद मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव निवासी देवेंद्र राजभर की बेटी रागिनी बचपन में सड़क हादसे में एक पैर गंवा बैठी थी। तीन बार ऑपरेशन के बावजूद उसकी परेशानी दूर नहीं हुई। इसके बाद भी वह हिम्मत के साथ एक पैर के सहारे करीब 400 मीटर की दूरी तय कर स्कूल पढ़ने जाती रही। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग मदद को...