Balia News: बिरहा दंगल में छाया रहा देशभक्ति का रंग
बलिया, सितम्बर 24 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। महावीरी झंडा जुलूस के समापन पर बुधवार की रात मानस मंदिर परिसर में विशाल बिरहा दंगल का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध बिरहा गायक विजय लाल यादव और उजाला यादव के बीच देर रात तक मुकाबला चला। रुक-रुक कर होती बारिश के बावजूद बिरहा प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रोता जमे रहे। बिरहा दंगल में लोक गायन के साथ देशभक्ति का रंग छाया रहा। विजय लाल यादव ने भगत सिंह और उस दौर के युवा क्रांतिकारियों की वीर गाथा, पारंपरिक बिरहा शैली में सुनाई। वहीं उजाला यादव ने गायन और सधे सुरों से मुकाबले को रोचक बनाए रखा। मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और राजेश पासवान, राजेश वर्मा ने कलाकारों का स्वागत किया। इस दौरान मानस मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, अजय जायसवाल, अतुल मद्धेशिया, राजेश वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.