Balia News: बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर विधायक हुए नाराज
बलिया, अक्टूबर 7 -- Balia News: बेल्थरारोड। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने अवायां विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया और आपूर्ति की बदहाली और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सोनाडीह फीडर की नई विद्युत लाइन बंद मिलने पर विधायक ने मौके पर मौजूद जेई से जानकारी ली। जेई ने बताया कि फॉल्ट की जांच के लिए आवश्यक लोकेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण नई लाइन चालू नहीं हो पा रही है। इस पर विधायक ने तत्काल अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। विधायक ने कहा कि विद्युत व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानांतरण के बाद भी संबंधित कर्मचारी को रिलीव नहीं किए जाने के मामले पर उन्होंने अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.