Balia News: बिजली की बढ़ी खपत ने बढ़ाया आपूर्ति का संकट
बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले में बिजली की बढ़ती खपत से आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि उमसभरी गर्मी, फसलों की सिंचाई और त्योहारों के कारण पिछले महीने के सापेक्ष सितम्बर महीने में बिजली की खपत 10 फीसदी से अधिक बढ़ गई है। इससे आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा है। विभागीय आंकड़ों में अगस्त महीने में खपत 53 एमवीयू (मिलियन यूनिट) थी। इसके सापेक्ष 25 सितम्बर तक खर्च 63 एमवीयू पहुंच गया है। अनुमान है कि महीने के अंत तक यह आंकड़ा 70 एमवीयू को पार कर जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो बिजली की खपत बढ़ने के कई कारण हैं। एक तो इस साल सितम्बर महीने के शुरूआत में मानसून की बेरुखी से उमस काफी बढ़ गई थी। ऐसे में उपभोक्ता पंखे, कूलर और एसी का अधिक प्रयोग करने लगे थे। बारिश नहीं होने से किसान सिंचाई के लिए ट्यूबवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.