Balia News: बालू-मिट्टी भरी बोरियों से कटान रोकने की कवायद
बलिया, सितम्बर 25 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा हैं। हालांकि, पानी घटने के साथ ही सुल्तानपुर के सामने और भोजपुरवा में कटान तेज हो गया है। नदी किनारे की जमीन लगातार कटकर नदी में समाहित हो रही है। इससे ग्रामीणों की चिंता अब बाढ़ से अधिक कटान को लेकर बढ़ गई है।
कटान की स्थिति सुल्तानपुर में कटान सबसे बड़ी चिंता बनी है। नदी कटान करते हुए कोयलाबीर बाबा के स्थान तक पहुंच चुकी है। कोयलाबीर बाबा स्थान को बचाने के लिए गुरुवार की सुबह बालू व मिट्टी की भरी बोरियां कटान स्थल पर गिराई जा रही थीं। आगे पोखरा बस्ती होने के कारण आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। कटान इसी गति से जारी रहा तो नदी जल्द ही बस्ती के बेहद करीब पहुंच सकती है। इससे करीब 800 से 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.