बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। हालांकि हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण मौसम बारिश के अनुकूल नजर आया। लोगों को उम्मीद थी कि किसी भी समय झमाझम बारिश हो सकती है, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बरसात नहीं हो सका। मौसम में आए बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दे रहा है। धान समेत अन्य फसलों के लिए इस समय पर्याप्त बारिश की जरूरत है। हालांकि इस साल अपेक्षा से काफी कम बरसात होने से किसान चितिंत है। अधिकांश जगहों पर धान की रोपी गयी फसल को जिंदा रखने क...