बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चरौंवा में सोमवार की दोपहर बागीचे में दवा छिड़क रहे मजदूर की सर्पदंश से मौत हो गयी। 35 वर्षीय प्रेम राजभर सोमवार की दोपहर गांव में ही किसी के बागीचे में दवा छिड़क रहे थे। तभी सांप ने डंस लिया। थोड़ी देर बाद ही वह अचेत हो गए। उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन उन्हें लेकर अमवा माई सती स्थान ले गए लेकिन बचाया नहीं जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...