Balia News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती से छीना मोबाइल
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: सुखपुरा। कस्बा निवासी युवती गोल्डी का बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन ले गये। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि युवती रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में ही जा रही थी। इसी बीच सुभाष रोड से गुजरते समय पहुंचे बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीनकर काली माता मंदिर की ओर से फरार हो गये। लड़की के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले से डायल 112 को अवगत कराया। लोगों का कहना है कि कस्बा में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.